प्रेम विवाह करने के बाद परिवार वाले दे रहे, जान से मारने की धमकी

जबलपुर दर्पण। रीना श्रीवास्तव पिता चन्द्रिका प्रसाद श्रीवास्तव निवासी पलक विहार कालोनी, महाराजपुर में रहती हूँ, मेरी उम्र 28 वर्ष है। मैंने 20 मार्च 2023 को पनागर निवासी विश्वास खरे के साथ प्रेम विवाह किया है। मेरे परिजन इस विवाह से नाराज हैं और मुझे एवं मेरे पति और ससुरालवालों को जान से मारने की धमकी देते हैं, इनके कारण मैं अपनी ससुराल भी नहीं जा पा रही हूँ जबकि ससुराल वालों ने हमारी शादी को स्वीकार कर लिया है। इसकी लिखित शिकायत मैंने अधारताल थाना और पनागर थाने में दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। मजबूर होकर मैंने माननीचय हाईकोर्ट की शरण ली और आज हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को निर्देशित किया है कि नवविवाहित जोड़े को संरक्षण प्रदान किया जाए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सी. एस. पी. प्रियंका शुक्ला ने थाना अधारताल को निर्देशित किया कि रीना श्रीवास्तव के परिजनों से बॉण्ड भरवाकर नवविवाहित जोड़े एवं रीना श्रीवास्तव के ससुराल वालों को सुरक्षा प्रदान करें, आज में थाना अधारताल गई किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरे माता पिता के कुछ रिश्तेदार जबलपुर पुलिस विभाग में पदस्थ हैं इसलिए हमें पुलिस सहायता नहीं मिल पा रही है। आपके समाचार पत्र के माध्यम से प्रशासन से अपील की जाती है कि हमें उचित संरक्षण प्रदान करें ताकि मैं अपने ससुराल में अपना जीवन सम्मान पूर्वक जी सकूं।



