डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सार्वजनिक नलों में घेरा बनाकर कार्यकर्ता बता रहे दो गज की दूरी का महत्व

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में कोविड-19 संंकमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है और लगातार जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, मौत का आंकड़ा भी 18 के पार तक जा पहुंचा है। गौरतलब है कि शासन प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के लिए सड़कों में उतरकर संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए तत्पर है, बावजूद जिले के कुछ क्षेत्रों में कोविड-19 के नियमों को ना मानकर लोग मनमानी कर रहे हैं। तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए संक्रमण से बचाव करने प्रस्फुटन वालंटियरों के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जहां समिति द्वारा जिले के ग्रामीण इलाकों में पंपलेट छपवाकर जिले में जागरूकता संबंधी पंपलेट चस्पा किए जा रहे हैं। जिले के ग्राम प्रस्फुटन समिति के सदस्यों द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट, सड़कों में पेंटिंग व दीवाल लेखन, सार्वजनिक नलों में घेरा बनाने सहित अन्य के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान गणेश सिंह राजपूत विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में प्रस्फुटन समिति द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गोल बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, दीवार लेखन के द्वारा वैक्सीन लगाने का संदेश, 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी के स्लोगन सहित सर्वे कार्य में सहयोग वालंटियर द्वारा अपने अपने ग्रामों में किया जा रहा है। बताया गया कि औराई माल, पड़रिया माल ,सिमरिया, कूंड़ा माल,घानाघाट, चटुवा, डांड़बिछिया, कोयलारी सहित अन्य गांवों में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संग्राम पट्टा, कुंजन नंदेहा, भारत भवेदी ,भीखम धुर्वे, जगदीश मरावी, गायत्री मरावी, अर्चना मरावी, प्रकाश राजपूत, शिव कुमार गौतम, संदीप गौतम ,लक्ष्मण सिंह गौतम, बैजनाथ, अरुण चंदेल ,भूपेंद्र बिलागर, सतीश मंडेला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page