कुक्कुट पालन योजनांतर्गत चूजा इकाई वितरित

मण्डला। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा हितग्राही मूलक कड़कनाथ कुक्कुट पालन योजना अंतर्गत विकासखंड बीजाडांडी के ग्राम छिन्नगाँव, पौंड़ी रैयत, लहसर, मोहदा में 19 कड़कनाथ इकाई का एवं ग्राम लहसर मोहदा, बिदरी, साल्हेपानी, पोनिया माल एवं डूडवा में 23 बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का वितरण किया गया। इसी प्रकार विकासखंड मवई के ग्राम खैरी, टिकरिया, खम्हरिया में 34 इकाई एवं विकासखंड मंडला में 2 कड़कनाथ इकाई कुल 36 कड़कनाथ इकाई का वितरण किया गया। डॉ. अरविन्द नागेश्वर प.चि. बीजाडांडी, डॉ. वर्षा तरवरे प.चि. मवई, डॉ. अनामिका वरकडे प.चि. घुटास के.एस. परस्ते, कमलेश गोठिया द्वारा इकाई का वितरण किया गया साथ ही वितरण के दौरान पशुपालकों को मुर्गी पालन, मनियों में होने वाली बिमारियों से बचाव के उपाय रख-रखाव एवं मुर्गी पालन से आय में वृद्धि की जानकारी एवं विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों से अवगत कराया।



