जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों को लेकर प्रशासन द्वारा फैली विसंगतियां

जबलपुर दर्पण। गेहूं की फसल के सीजन में समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने के विषय पर प्रशासन के द्वारा जो विसंगतियां नजर आ रही हैं। उन विषयों पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बड़ी चिंता जताई है। यह बात तब पता चली जब 14 अप्रैल 2023 को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी प्रदेश कोषाध्यक्ष नारायण पचौरी, महाकौशल संगठन मंत्री भरत पटेल, जिला अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी सांसद राकेश सिंह के बीच एक बैठक पर किसान पदाधिकारी अपनी परेशानियों को अवगत करा रहे थे। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी और सांसद के बीच बातचीत के दौरान बताया गया कि जिले में कुछ तहसीलों में खरीदी केंद्र पर्याप्त नहीं खोले गए हैं। चना खरीदी केंद्र अब तक चालू नहीं किए गए हैं। किसानों के पंजीयन में स्लॉट बुकिंग में रकवा असत्यापित दिखाई दे रहा है, उन शेष रकवा की स्लाँट बुक पोर्टल पर किया जावे। धर्म कांटा की तोल मान्य किया जावे या अनिवार्य किया जावे। किसानों को बोरा बारदाने से दूर रखा जावे। गेहूं उपार्जन के बाद तीन दिन में किसानों को राशि का भुगतान किए जाने जैसे बिंदुओं पर विशेष बातचीत हुई। बैठक में भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष सुनील पटेल, उपाध्यक्ष दामोदर पटेल, जिला सह मंत्री धनंजय पटेल, अटल पटेल, रामकृष्ण सोनी, मनीष पटेल, मुकुल पचौरी, अरविंद बहुनिया, प्रकाश पटेल, आदि किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page