जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कांग्रेस सेवा दल द्वारा रांझी थाना जबलपुर का किया घेराव

जबलपुर दर्पण। रांझी थाना के अंतर्गत अभिषेक झारिया नामक युवक पर चाकू से किए गए प्राण घातक हमला और उसकी की गई एफ आई आर. के बावजूद संबंधित पुलिस थाने के द्वारा कोई भी कार्यवाही ना किया जाना और उसके बाद जब पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत किए गया उसके तुरंत बाद ही अगले ही दिन संबंधित आवेदक के परिवार जन को थाने बुलाकर उनसे “समस्या का समाधान” लिखित में ले लेने का कृत्य किए जाने के खिलाफ एवं मामले को लीपापोती करने का प्रयास पुलिस द्वारा किया गया जिसके विरोध में जबलपुर कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जनों ने आज राझी थाना का घेराव किया एवं धरना दिया। और पुलिस द्वारा की गई एफ आई आर. में लापरवाही पूर्वक हल्की धाराएं लगाकर बनाई गई फाइल के संदर्भ में चर्चा की गई और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर चर्चा हुई उसके के बाद धरना अगली कार्यवाही तक के लिए स्थगित किया गया सूचना के आधार पर किया गया धरना पूरी तरह आकस्मिक रहा पीड़ित के समर्थन में उपस्थित कांग्रेस जनों ने पुलिस लापरवाही का पुरजोर विरोध किया संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर पुनः आंदोलन किए जाने की घोषणा की गई इस आंदोलन में नगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय शिव यादव, राजेंश यादव,एड राजेंद्र मिश्रा, गुड्डू चौबे, सोनू दुबे,मनोज लोधी, महिला विंग की अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, रीना विश्वकर्मा, महेश मिश्रा,महेश दत्त, शिवम् भाई, अतुल डोगरे, मनीष बेन,टीटू जगगी भाई, पपी दुबे,नारायण गुप्ता, पंडित भैया,रजजू सराफ, मनीष सराफ अनिल सोनकर, कमलेश सिंह, मथुरा चौधरी, जितेंद्र सोनी, सतीश चौरसिया,बंटी मारुति,सौरभ यादव, हरीश अहिरवार,और अन्य पदाधिकारी व कांग्रेस जन उपस्थित रहे । नगर कांग्रेस सेवादल के महासचिव एवं प्रवक्ता जितेंद्र यादव ने कहा है कि पुलिस अपनी निष्क्रियता को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है यदि पुलिस अपनी नियमानुसार कार्य करेगी तो जनमानस को किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होगा परंतु पुलिस अपनी कर्तव्य निष्ठा को सत्ता पक्ष के आगे समर्पित कर चुकी है पुलिस अपनी इमानदारी से कार्य करेगी तभी कानून व्यवस्था एवं लोगों को न्याय मिल सकता है सत्ता आने-जाने की चीज है आज उनका तो कल हमारा भी हो सकता है इसलिए प्रशासनिक अधिकारियों को इसका ज्ञान रखना अति आवश्यक है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page