जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेष से षिक्षक असमंजस में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष एंव जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मध्य प्रदेष शासन स्कूल षिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा दिनंाक 12.04.2023 को पत्र क्रमांक एफ 44-4/2सी19/20-2 के द्वारा यह निर्देष दिए गए हैं कि प्रदेष की सभी शासकीय शालाएं कक्षा 3 से 12 तक का नवीन शैंक्षणिक सत्र 2023-24 दिनांक 17 अप्रेल 2023 से प्रारम्भ होगा। शासन के इस आदेष से पूरे प्रदेष के षिक्षक भ्रमित और असमंजस में हैं कि अभी हाल ही में 5वीं और 8वीं की परीक्षा समाप्त हुई है वहीं कक्षा1 से लेकर कक्षा 11वीं तक के होम इग्ज़ाम अभी समाप्त हुए हैं और अभी मूल्यांकन कार्य चल रहा है ऐसे में जब अभी रिज़ल्ट ही घोषित नहीं किया गया तो सत्र प्रारम्भ करना समझ से परे है। वहीं दूसरी तरफ कोविड के नए मरीज प्रतिदिन निकल रहे हैं ऐेसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासकीय एवं अषासकीय शालाओं में ग्रीष्मकालीन अवकाष घोषित किया जाना चाहिए।
संघ ने आगे बताया कि जहां सभी अषासकीय शालाओं में दिनांक 20 से 25 के बीच ग्रीष्मकालीन अवकाष घोषित किए जाएंगे वहीं इस भीषण गर्मी में यदि शासकीय शालाओं के बच्चों को नए सत्र प्रारम्भ के नाम पर अब बुलाया जाता है तो संभवतः वे भीषण गर्मी के चपेट में आकर लू से ग्रषित होकर बीमार पड़ सकते हैं। वहीं षिक्षकों की ड्यूटि लाड़ली बहना योजना षिविर में लगाई गयी है और अभी 5वीं 8वीं का मूल्यांकन कार्य बाकी है जिसमें षिक्षकों की ड्यूटि लगाई जाएगी वहीं हाईस्कूल और हायर सेकेन्ड्री स्कूलों के षिक्षकों को भी 10वीं 12वीं के मूल्यांकन कार्य में लगाया गया है साथ ही अन्य कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी चल रहा है। ऐसे में 17 अप्रेल से नया सत्र प्रारम्भ करने की बजाए भीषण गर्मी के चलते बच्चों को ग्रीष्मकालीन अवकाष दे दिया जाना चाहिए। परीक्षा परिणाम अभी आए नहीं ऐसे में कक्षा बंदी भी नहीं की जा सकती फिर भी स्कूलों में प्रवेषोत्सव मनाया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, सुधीर अवधिया, एनोस विक्टर, रऊफ खान, गुडविन चाल्र्स, अफरोज खान, फिलिप अन्थोनी, राजकुमार यादव, सुधीर पावेल, धनराज पिल्ले, प्रदीप पटेल, मनीष मिश्रा, संतोष चैरसिया, एस.बी.रजक, आर.पी.खनाल, अजय मिश्रा, फिलिप अन्थोनी, विनोद सिंह, गोपीषाह, उमेष सिंह ठाकुर, सुनील झारिया, रवि जैन, राॅबर्ट फ्रांसिस, आषाराम झारिया, अषोक परस्ते, योगेष ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास, विजय झारिया, सुनील स्टीफन, वसीमुद्दीन, विनय रामजे, रामकुमार कतिया, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, कादिर अहमद अंसारी, अनूप डाहट, मानसिंह आर्मो आदि ने शासन से मांग की है कि भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाष घोषित किए जांए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page