तुल पकड़ रहा डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में 26 वर्षों से चल रहे विभिन्न खेल प्रशिक्षणों का मामला

जबलपुर दर्पण। अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में ताइक्वांडो प्रशिक्षण की आड़ में वर्ष 1997 से कब्जा जमाए हुए प्रशिक्षक अरुण यादव । अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन जबलपुर पर वर्ष 1997 से ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव के द्वारा ताइक्वांडो प्रशिक्षण के नाम पर सामुदायिक भवन पर कब्जा जमाए हुए बैठा है ,नगर निगम जबलपुर लोक सूचना विभाग द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर अरुण यादव को प्रदत्त कब्जे के दस्तावेज की मांग की जाती है जिस पर लोक सूचना विभाग नगर निगम जबलपुर के द्वारा जानकारी प्रदान की जाती है कि अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन का आवंटन अरुण यादव को नही किया गया है जिसके सम्बन्ध में किसी भी प्रकार आदेश नगर निगम जबलपुर के पास उपलब्ध नहीं है। डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर किसी भी व्यक्ति को व्यवसाय करने का अधिकार नहीं है नगर निगम जबलपुर के द्वारा व्यवसाय हेतु सामुदायिक भवन का आवंटन नहीं किया जाता है । सामुदायिक भवन का निर्माण समाज ने सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु किया जाता है जिसके उपयोग हेतु नगर निगम जबलपुर के द्वारा आम नागरिकों से प्रतिदिन का हजारों रुपए का लिए जाते तो वहीं राजनेताओं के चहेते ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव को वर्ष 1997 से माननीय उच्च न्यायालय के समीप शहर के हृदय स्थल अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर कब्जा जमाए हुए हैं जिस पर दशकों से नगर निगम जबलपुर के आला अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टीबांध कर ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव को संरक्षण देकर नगर निगम जबलपुर में वर्ष 1997 से आज दिनांक तक प्राप्त होने वाले राजस्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। नगर निगम जबलपुर अध्यक्ष एवं पार्षद के पत्राचारों को अनदेखा कर रहे नगर निगम के आला अधिकारी अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन को ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव से कब्जामुक्त कराने हेतु नगर निगम जबलपुर अध्यक्ष रिंकु बिज एवं भाजपा पार्षद के द्वारा नगर निगम जबलपुर को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है परन्तु नगर निगम जबलपुर के आला अधिकारी सत्ताधारियों के दबाव तले नगर निगम जबलपुर अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद के पत्राचारों को अनदेखा कर डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में कब्जाधारियों का संरक्षण प्रदान कर रहे हैं । सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु आम नागरिको से नगर निगम जबलपुर द्वारा लिए जा रहे हजारों रुपए का शुल्क नगर निगम जबलपुर अंतर्गत सामुदायिक भवन का प्रयोग करने हेतु आम नागरिकों से एक हजार से पांच हजार रुपए तक वसूल किए जाते हैं वहीं ताइक्वांडो प्रशिक्षण की आड़ में सत्ताधारियों के चहेते ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव को बिना किसी शुल्क के सामुदायिक भवन प्रदान किया गया है ।
निःशुल्क प्रशिक्षण का हवाला देकर नगर निगम जबलपुर को गुमराह कर रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन के कब्जा मुक्त होने की जानकारी प्राप्त होने पर विगत दिनों ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव के द्वारा नगर निगम जबलपुर महापौर एवं निगमायुक्त को पत्राचार किया गया साथ ही उन्होंने मीडिया को बताया कि मेरे द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है वहीं कुछ अभिभावकों ने जानकारी देते हुए बताया कि अरुण यादव के द्वारा ताइक्वांडो प्रशिक्षण के नाम पर अवैध शुल्क बसूला जाता है । जबलपुर सिटी इंफोर्मेशन पोर्टल एवं प्रचार-प्रसार पोस्टरो में निःशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी क्यों नहीं ? ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव विगत 26 वर्षों से अम्बेडकर चौक स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं जिस हेतु वह अभिभावकों से मोटी-मोटी रकम वसूलते हैं परन्तु जब आज 26 वर्षों बाद नगर निगम जबलपुर से सामुदायिक भवन से कब्जा मुक्त करने का नोटिस भेजा जाता है जिस पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक अरुण यादव के द्वारा नगर निगम जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू, नगर निगम जबलपुर आयुक्त को गुमराह किया जा रहा है कि डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है परन्तु अरुण यादव के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन में ताइक्वांडो प्रशिक्षण के साथ ही रोलबॉल, आर्टिस्टस स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, स्केटिंग डांस, स्केटिंग स्टंड क्लासेस के प्रचार-प्रसार हेतु जबलपुर इंफोर्मेशन पोर्टल की बेबसाइड जबलपुर हेल्पलाइन डोटकाम पर एवं बैनरों पोस्टरों में निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण का जिक्र क्यों नहीं किया जाता है साथ ही बैनरों एवं पोस्टरों में निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण की जानकारी क्यों नहीं डाली जाती है, अरुण यादव के द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार से स्पष्ट होता है कि वह विगत 26 वर्षों से डॉ भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन पर खेल की आड़ में व्यवसाय कर रहे हैं ।



