ब्रह्माकुमारियो ने बाधा भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र

उमरिया।कोविद 19 करोना महामारी प्रकोप के बढ़ते क्रम को देखते हुए रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार फीका नजर आया लेकिन बहनों ने अपने भाइयों की सुनी कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधने से पीछे नहीं हटी क्योंकि कहा जाता है कि जहां भाई-बहन जैसा पवित्र रिश्ता हो वहां भला भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र कैसे ना बधै इसी क्रम में जिला मुख्यालय के शांति मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम मे केन्द्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन व केंद्र के बी, के ,भाई बहनों द्वारा द्वारा जिला उप जेल मे जेल अधीक्षक सहित समस्त जेल के कर्मियों के साथ कैदियों व स्थानीय पुलिस प्रशिक्षण केंद्र मे पीटीएस पुलिस अधीक्षक सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों व नव आरक्षित सैनिक भाइयों की कलाइयों में रक्षा सूत्र बांधने के साथ जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक व गणमान्य नागरिकों के मस्तक में ज्ञान स्मृति का तिलक लगा उनके कलाई में परमपिता परमात्मा शिव बाबा का रक्षा सूत्र बांध मुंह मीठा कराने के साथ ही स्लोगन दिया जाता था।और उन्हें भाई बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़ने का ज्ञान बोध कराया जाता था लेकिन करोना वैश्विक महामारी बीमारी के चलते ही शासन प्रशासन के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस बार ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम शांति मार्ग पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मार्क्स का उपयोग कराते हुए आने वाले भाई बहनों को सेनीटाइजर कर उनके कलाई पर भगवान का रक्षा सूत्र बांध उनसे पवित्र जीवन जीने के साथ बहनों की रक्षा के लिए भाइयों से संकल्प कराया गया साथ ही समाज में हो रहे नशा से मुक्त रहने के लिए वचनबद्ध कराया गया। यह क्रम प्रातः 7:00 बाबा की मुरली के पश्चात प्रारंभ हुआ हुआ पांच ,पांच लोगों की अनुमति के अनुसार रात्रि 8:00 बजे तक भाई बहनों माताओं के हाथों में पवित्र रक्षा सूत्र बांधा गया।



