जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सुहागी बस्ती के 300 परिवारों को निःशुल्क मास्क का वितरण

प्रशासक महेशचंद्र चौधरी एवं निगमायुक्त ने शहर के संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों से की मास्क दान देने की अपील
जबलपुर। एक मास्क-अनेक जिंदगी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम के सुहागी संभाग के अंतर्गत आने वाली सुहागी बस्ती के लगभग 300 परिवारों को निःशुल्क मास्क का वितरण किया गया। प्रदेश शासन के निर्देश पर जबलपुर नगर निगम के स्मार्ट सिटी कार्यालय के स्वच्छता सेल में मास्क बैंक की स्थापना भी की गई है। संभाग आयुक्त एवं निगम प्रशासक श्री महेश चंद्र चौधरी एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के संयोजन में स्थापित मास्क बैंक के माध्यम से उन जरूरतमंदों को मास्क उपलब्ध कराया जाएगा जो अब तक मास्क नहीं पहन रहे थे। इस अभियान को गति देने के लिए नगर निगम के द्वारा शहर के सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, समाजसेवियों एवं अन्य संगठनों से मास्क दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज 2 अगस्त दिन रविवार को अपर आयुक्त वित्त एवं समन्वय अधिकारी श्री रोहित सिंह कौशल एवं संभागीय अधिकारी श्री संतोष अग्रवाल ने बस्ती वासियों को दो दो मास्क का वितरण कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। इस अवसर पर नागरिकों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं हमेशा मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने शहरवासियों एवं अन्य संगठनों से अपील की है कि वे जरूरतमंदों तक मास्क उपलब्ध कराने के लिए अपनी ओर से अधिक से अधिक मास्क का दान में दें। दानदाता स्मार्ट सिटी कार्यालय के स्वच्छता सेल में स्थापित मास्क बैंक में मास्क जमा करा सकते हैं। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम के अधिकारी पहुंचेंगे एवं जरूरतमंदों को मास्क वितरित करेंगे। आज के कार्यक्रम में अभियान के समन्वय अधिकारी रोहित सिंह कौशल भी पहुंचकर बस्ती के लोगों को अभियान की जानकारी दी और कोविड -19 के संक्रमण से बचने और दूसरों को भी बचाने के टिप्स दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page