विश्व की सबसे ऊंची परशुराम प्रतिमा मटामर में,आज होगा महाभिषेक

जबलपुर दर्पण। भगवान परशुराम जी की प्राचीन तपस्थली श्री परशुराम धाम मटामर के परशुराम पर्वत शिखर पर श्री परशुराम धाम विकास समिति द्वारा स्थापित 15 फुट लंबा फरसाधारी 31 फुट ऊंची प्रतिमा विश्व की एकमात्र प्रतिमा है जो की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज है।समिति के अध्यक्ष डॉ .एच. पी.तिवारी ने बताया की आज सुबह 10 बजे विविध धार्मिक आयोजनों के साथ भगवान परशुराम जी का महाभिषेक किया जायेगा। तपोस्थली में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह सचिव सचिन मिश्रा,सरपंच संजय तिवारी,सुधीर चौबे,गुलाब यादव,दिनेश दुबे,प्रभात तिवारी,अनिल तिवारी,धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ.श्रद्धा तिवारी,विकास तिवारी,श्रुति कीर्ति मिश्रा,आशुतोष तिवारी, एड.राजेंद्र मिश्रा आदि ने किया है।



