महाकोशल महाविद्यालय में डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग मंत्री के द्वारा विस्तारीकरण कार्य का किया भूमि पूजन

जबलपुर दर्पण। शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में भूमि विस्तारीकरण का कार्य डिजिटल स्टूडियो निर्माण एवं नवीन ब्लॉक निर्माण एवं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रन आज माननीय डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा विभाग मंत्री के द्वारा किया गया। अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी. तिवारी जी के अथक प्रयासो से महाविद्यालय में बिल्डिंग विस्तार हेतु भूमि पूजन के कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह कार्य विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है भूमि पूजन का कार्य मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके उपरांत शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एवं शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा माननीय अतिथियों को मंचासीन कराया गया। डॉक्टर डॉ लीला भलावी अतिरिक्त संचालक ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया डॉक्टर ए.एल. महोबिया ने माननीय सांसद राकेश सिंह का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। विशिष्ट अतिथि श्री अशोक रोहाणी का स्वागत डॉ आभा पांडे ने किया। जनभागीदारी अध्यक्ष माईकल कपूर जी विज्ञान महाविद्यालय का स्वागत डॉ रवि कटारे के द्वारा किया गया। माननीय कुलपति डॉ कपिल देव मिश्रा का स्वागत डॉ आर के गुप्ता के द्वारा किया गया। मंचासीन मंडल अध्यक्ष श्री आशीष राय, श्री जय रोहाणी, पार्षद श्यान कनौजिया, कृष्णा चौधरी कमलेश यादव, अंकित फ्रांसिस, किरण तोमर, पुष्पा, उर्मिला विश्वकर्मा का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया। चलूंड बैंक योजना के अंतर्गत महाकौशल महाविद्यालय में विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत क्लासरूम स्टोर रूम हॉल के निर्माण का कार्य 518.17 स्क्वायर मीटर में किया जा रहा है यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा । विशिष्ट अतिथि अशोक रोहाणी ने अपने उद्बोधन में बताया की 24 करोड़ की सौगात जबलपुर के महाकौशल महाविद्यालय में विस्तारीकरण हेतु अग्रेषित करने वाले माननीय सांसद राकेश सिंह जी है यह कट विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज बढ़ते हुए छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए कॉलेज का विस्तारीकरण किया जा रहा है और कैंट विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है। सांसद राकेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की उन्होंने भी रॉबर्टसन कॉलेज जिसे आज साइस विज्ञान एवं महाकौशल विद्यालय के नाम से जाना जाता है में अपना एडमिशन लिया था और उसी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने अपना कैरियर का निर्माण किया। उन्होंने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में न्यू एजुकेशन पॉलिसी का निर्माण किया गया है। यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि आने वाले समय में देश के मध्य प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माना जाएगा और यह देश विदेश तक के विद्यार्थियों को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा । शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उदबोधन में बताया कि रानी दुर्गावती की नगरी जबलपुर जिसे संस्कारधानी भी कहा जाता है आज शिक्षा के कार्य हेतु लगभग 30 करोड़ के भूमि पूजन का कार्य किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कुछ घोषणाएं बताया रॉझी कॉलेज का नाम स्वर्गीय ईश्वरदास रोहाणी जी के नाम किया जाएगा । उनने यह भी बताया कि जमीन की सुरक्षा के साथ जमीन का उपयोग भी आवश्यक है और आने बाले समय में करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से महाविद्यालय विश्वविद्यालय के मध्य बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। उनके अनुसार आने वाले समय में विश्वविद्यालय का विस्तारीकरण भी किया जाएगा क्योंकि मंत्री जी मानना है [डिग्री] सपने की आधारशिला होना चाहिए ताकि विद्यार्थी पर आगे बढ़े और रोजगार उन्मुखी में शामिल हो रक्षामंत्री ने यातायात के लिए बस सुविधा प्रदान करने की भी घोषणा की साथ ही साथ एम के खमरिया महाविद्यालय का गणेशराज में हिट करने के लिए भी घोषणा की। मंत्री जी ने विज्ञान महाविद्यालय में लगाने हेतु घोषणा की। संपूर्ण कार्यक्रम के आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू वीर जी के द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन के उपरांत जन गण मन के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सम सभ्यापक अतिथि विद्वान एवं कर्मचारी के साथ विद्यार्थी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में दो जति जुनगर ही य डॉ नरेन्द्र कोटी डॉ आरके गुप्ता ही समता नाय डॉ आभा रजन श्री सुरेश रजक, वो ज्योति जाट श्री मुक्तेश्वर सिंह, विज्ञान महावि रजिस्टर उपस्थित थे ।



