अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समनापुर में होगा पथ संचलन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथसंचलन समनापुर में पिछले दिनों शाम छः बजे से होना तय किया गया है। बताया गया कि डिंडोरी जिले के खंड समनापुर में चल रहे प्राथमिक वर्ग के अंतिम दिवस 27 अप्रैल को सायं लगभग छः बजे से नगर मुख्यालय में पथ संचलन किया जाना है। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों से संचलन के दौरान पूर्ण गणवेश में आने के लिए कहा गया है। आयोजित कार्यक्रम पथसंचलन में शामिल होने के लिए प्रातः 10:00 बजे तक वर्ग स्थल पहुंचने को कहा गया है, इसी तरह दोपहर 12:00 बजे भोजन एवं शिक्षार्थियों के कार्यान्वयन आयोजित होंगे। पथ संचलन पूर्ण गणवेश एवं घोष दल के साथ निकाली जाएगी, इसी लिए दंड व पूर्ण गणवेश के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंवे। पथ संचलन में पद्मेश के लिए छूट दी गई है, यहां कोई भी रंग के जूता, चप्पल पहनकर पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। संगठन पदाधिकारियों ने पथ संचलन के लिए आसपास गांवों के सभी लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page