जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। मां नर्मदा पावन तीर्थ क्षेत्र अमरकंटक से जबलपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर मुख्य अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम ज्ञापन सौंपा।
आज रुद्रम सेवा संघ द्वारा मां नर्मदा तीर्थ क्षेत्र मे सड़क निर्माण पर हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए तथा पी.डब्ल्यू.डी. राष्ट्रीय राजमार्ग के संभागीय अधिकारी द्वारा विगत 1 वर्ष से कराए जा रहे निर्माण कार्य की जांच की मुख्य अभियंता द्वारा करने की मांग की गई, मां नर्मदा को मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है एवं पूरे भारत से लोग मां नर्मदा की परिक्रमा करने के लिए आते हैं जिस रास्ते से मां नर्मदा की परिक्रमा की जाती है साथ ही आवागमन का मुख्य मार्ग है उस मार्ग में विगत वर्ष से लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं जिसमें कार्यपालन यंत्री बीके खंडेलवाल की प्रमुख भूमिका होने की बात हमेशा सामने आई है जिसे लेकर आज रुद्रम सेवा संघ द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए मां नर्मदा भक्तों के साथ पी.डब्ल्यू.डी. राष्ट्रीय राजमार्ग संभागीय कार्यालय मे विवेक पटेल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर एडवोकेट दीपमंगल साहू, अमित कहार, सुरेश यादव, उदय मिश्रा, शुभम कोरी, अभिषेक कोरी, रोहित रजक, राहुल, रितिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page