ऑप्टोमेट्रिस्ट सजल श्रीवास्तव राष्ट्रीय स्तर में हुए सम्मानित

जबलपुर दर्पण। शहर के ऑप्टोमेट्रिस्ट सजल श्रीवास्तव को गोरखपुर, उत्तरप्रदेश में आयोजित ऑप्टो मीट 2.0 की राष्ट्रीय कॉन्फ़्रेंस में नेशनल इमर्जनिंग ऑप्टोमेट्रिस्ट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। सजल को यह अवार्ड ऑप्टोमेट्री और लोगों मे समय पर आँखों की जाँच करवाने हेतु जागरूकता लाने के लिए दिया गया। सजल विगत कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर निशुल्क नेत्र परीक्षण का काम कर रहे हैं और शहर एवं प्रदेश से ऑप्टोमेट्री स्टूडेंट्स की तरफ खुद को रिप्रेजेंट करते हैं।
कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ अजय चौरसिया, चेयरपर्सन डॉ महेश चंद्र, जॉइंट सेक्रेटरी जमशेद अली और चीफ ऑर्गनाइज़िंग सेक्रेटरी डॉ गौरव दुबे जी सुनील दीक्षित जी एवं विभा कुमारी जी का कॉन्फ्रेंस की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में सांसद एवं सिने स्टार रवि किशन भी शामिल हुए, जहाँ उन्होंने उपस्थित सारे ऑई केअर प्रक्टिशनर्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। विगत कई वर्षों से जबलपुर में आयोजित होने वाली ” दृष्टी ” ऑप्टोमेट्री कॉंफ़्रेंस को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में सजल श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा। भविष्य में सजल श्रीवास्तव एक ऑप्टोमेट्री सोसाइटी बनाने का विचार कर रहे हैं जिससे अधिक से अधिक हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार दिया जा सके, साथ ही उनका मानना है कि सरकार को इस क्षेत्र में ध्यान देते हुए हर गाँव में एक ऑप्टोमेट्रिस्ट नियुक्त करना चाहिए।



