जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सेंट मैरी एचएस स्कूल में समर कैंप शुरु

जबलपुर दर्पण। सेंट मेरीज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्ही.एफ. जे. जबलपुर ने 01 मई सोमवार को समर कैंप का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह फादर जोशवा वर्गिस एंव प्रिंसिपल मैडम श्रीमति मिनाती एस. चार्ल्स ने माता-पिता, शिक्षकगण एव सभी छात्रों की उपस्थिति में किया गया। स्कूल द्वारा दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप दिनांक 1 से 10 मई तक आयोजन किया गया है। जिसमें छात्रों को खेल, कराटे, संगीत-नृत्य, जूमा, एरोबिक्स, स्पोकन इंगलिश एंव व्यक्तित्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों आयोजित की जा रही है। सभी विद्यार्थियों द्वारा ग्रीष्मकालीन कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



