जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेडीकल कॉलेज में आउटसोर्स के 1000 से अधिक कर्मचारियो के सामने कम्पनियो की नीतियों को लेकर भ्रम की स्थिति।

जबलपुर दर्पण । आज म.प्र. लघु वेतन कर्मचारी जिला स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष रविन्द्र राय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि नेताजी सुभाषचन्द वोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में हाइट्स कम्पनी की अधीनस्थ यू.डी.एस. कम्पनी के कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा था जिनका आपसी अनुवन्ध 30 अप्रैल 2023 को समाप्त होने की दशा में कर्मचारियों को आदेश प्रसारित किये गये। कम्पनी की कार्य अवधि बढ़ने पर सम्बन्धित कम्पनी के मैनेजर द्वारा आज दिनांक तक आदेश प्रसारित नहीं किये गये ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को भ्रम एवं अनिश्चिता का माहौल निर्मित है। मरीज हित को देखते हुये आदेश प्रसारित होना अति आवश्यक है। जिस को लेकर अधिष्ठाता एवं अधीक्षक महोदय को संघ ने पत्र लिखकर मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र सम्बन्धित कम्पनी द्वारा आदेश प्रसारित किये जाये। इस दौरान उपस्थित रहे महामंत्री अजय कुमार दुबे, विपिन पीपरे, कमल मुदगल, राजेश भारद्वाज, विकास डेहरिया, नेहा दुवे, सुनील पाठक आदि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page