खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

स्वच्छता लाने सड़कों पर उतरे लोग, ठोस आश्वासन के बाद मानें

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नगर मुख्यालय में बड़े पुल के उस पार गंदगी से सराबोर सड़के रहती है, जहां सड़कों में हर महीने पानी बह रहा है। लामबंद होकर स्थानीय लोग कल सोमवार को सड़कों पर उतर आए, जहां विरोध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जानकारी मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल होना कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते प्रदर्शन स्थल पहुंचे, जहां दर्जनों की संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होकर जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप लगाए। अगर अंदाजा लगाया जाए तो शासन प्रशासन द्वारा नगर, गांव, कस्बों में स्वच्छता लाने करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है, बावजूद जिम्मेदार लोग स्वच्छता लाने कितने सजग है उदाहरण सोमवार को देखने को आया। गौरतलब है कि अगर लोगों को स्वछता जैसे मामले को लेकर अगर सड़कों में उतरकर प्रदर्शन, चक्का जाम जैसे तरिके अपनाएं जाने लगें तो जमीनीस्तर पर विकाश का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। बताया गया कि लोगों ने घंटों तक जाम इस वजह से लगा दिया कि सड़कों पर गन्दगी है। स्थानीय लोग जिम्मेदार के ठोस आश्वासन के बाद मानें चक्का जाम कर देने से डिंडोरी, शहडोल मार्ग घंटों तक जाम रहा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page