जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर
450 विद्यार्थी हुए सम्मिलित - सर्वज्ञ, अक्षत, अंशमी एवं सहज जैन बने शिविर शिरोमणि

जबलपुर दर्पण । बच्चों को संस्कारित कर उनमें जैनदर्शन के मुख्य सिद्धांतो का बीजारोपण करने के मुख्य उद्देश्य से संस्कारधानी जबलपुर में श्री वीतराग विज्ञान मण्डल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान 13 वां आठ दिवसीय आवासीय जैनत्व बाल संस्कार शिक्षण शिविर ग्रीन वेली स्कूल करमेता में लगाया गया।
जो बाल ब्रह्मचारी पण्डितश्री सुमतप्रकाशजी जैन एवं पण्डितश्री राजेंद्रकुमारजी जैन, बा. श्रेणिक जैन, डॉ. मनोज जैन के साथ अन्य विद्धतगणों के मंगल सानिध्य में विविध उपलब्धियों के साथ साआनन्द संम्पन्न हुआ।
फेडरेशन के मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन ने बताया कि अंतिम दिवस पुरुस्कार वितरण एवं समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसका मंगलमय शुभारंभ सभी शिविराथियों ने प्रातःकाल की मंगल बेला पर श्री जिनेन्द्र पूजन से किया। पुरस्कार वितरण ग्रीन वेली के विशाल सभा कक्ष में हुआ जिसमें शिविर में सम्मिलित हुई बालिकाओं ने सुंदर मंगलचारण कर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर उत्तर मध्य क्षेत्र के विधायक श्री विनय सक्सेना उपस्थित हुए जिनका मण्डल अध्यक्ष अशोक जैन दिगम्बर एजेंसी एवं फेडरेशन अध्यक्ष संजय जैन ग्रीन वेली ने आत्मीय स्वागत कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधायक श्री सक्सेना ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि उज्वल भविष्य के लिए बच्चों को संस्कारित करना बहुत आवश्यक है तभी समाज और देश मजबूत बन सकता है। समारोह में बड़ी संख्या में शिविराथियों सहित उनके अभिभावकगण एवं समाज के श्रेष्ठिजन उपस्थित थे।सभा का सफल संचालन मंगलार्थी अनुभव जैन द्वारा किया गया जिनके साथ ख्यातिप्राप्त विद्वान विरागशास्त्री की उपस्थिति ने सभा को धर्ममय बना दिया।सफल आयोजन के लिए आयोजक मण्डल ने सम्मानीय मीडिया सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अगले वर्ष 2024 के 14 वें बाल संस्कार शिविर की घोषणा की गई जो 5 मई से 12 मई 24 को आयोजित होगा, जिसके मुख्य आयोजनकर्ता अनिलकुमार जैन, साधना जैन, आदित्य जैन परिवार एवं सह आयोजनकर्ता डॉ एस. सी. जैन, मालती जैन, निशांत जैन परिवार ने अगले वर्ष के शिविर के लिए धर्मध्वजा ली।
ये शिविरार्थी हुए सम्मानित -शिविर शिरोमणि प्रतियोगिता में सभी शिविरार्थियों की दैनिक दिनचर्या के आधार पर स्कोरिंग की गई जिसमें 4 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया जिनमे प्रथम स्थान पर सर्वज्ञ जैन, द्वितीय अक्षत जैन, तृतीय अंशमी जैन एवं तृतीय सहज जैन रहे।श्रेष्ठ शिविरार्थियों को उनकी बौद्धिक, मानसिक, सामाजिक, धार्मिक क्षमता के अनुसार साक्षात्कार के आधार पर चयनित किया गया जिसमे चेतन जैन जबलपुर, रक्षित जैन इंदौर, मान्या जैन शहपुरा एवं दीपांशी जैन बाकल को सम्मानित किया गया।विविध 16 कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु अथर्व जैन, सहज जैन, संवेग जैन, आधार जैन, आरवी जैन, श्रुति जैन, दीपांशी जैन, अक्षत जैन, परी जैन, आरोही जैन, शुभ जैन, अर्हम जैन, श्रेयस जैन, भव्या जैन, स्वस्ति जैन को सम्मानित किया गया इनके अलावा सभी कक्षाओं के द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 30 अन्य शिविरार्थियों को भी पुरुस्कृत किया गया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति -कार्यक्रम को सफल बनाने सहित पुरस्कार वितरण में ट्रस्ट अध्यक्ष अशोककुमार जैन, विमल जैन, सुशील जैन, डॉ. एस. सी. जैन, नरेंद्रकुमार जैन, प्रसन्न जैन, सतीश जैन सहित फेडरेशन के संजय जैन, राजीव जैन, संदीप जैन, अनुभव जैन, अभिषेक जैन, प्रशांत जैन, निशांत जैन, कार्णिक जैन, श्रेय जैन, अभिषेक जैन, शरद जैन, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में जिनशासन सेवक उपस्थित रहे।



