जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अकील अहमद बने मंडल अध्यक्ष लिया नगर अध्यक्ष का आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण । गत दिवस नगर भाजपा द्वारा छे मण्डलों के अध्यक्षो की नव नियुक्ति की गई जिसमें पूर्व विधानसभा अन्तर्गत शहीद अब्दुल हमीद मंडल में अकील अहमद अंसारी की नियुक्ति की गई है, इस अवसर पर अकील अहमद मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आदर्णीय प्रभात साहू जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लेने उनके निवास पर पहुंचे, अकील के मण्डल अध्यक्ष बनने से मण्डल के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है वे सभी वरीष्ठ कार्यकर्ता जो पूर्व मण्डल अध्यक्ष से कई कारणों से नाराज चल रहे थे एवं पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाये हुए थे वो सब भी अब फिर से सक्रिय हो गए हैं एवं युवा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है, अकील नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए सबको साथ लेकर काम करने में विश्वास रखते हैं, संगठन में सक्रियता से काम करने की वजह से ही उन्हें मण्डल अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने का मौका मिला है, इस अवसर पर मंडल के समस्त युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page