99 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को विकास की गतिविधियों से अवगत कराने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने 16 जुलाई से चलाए जा रहे विकास पर्व के सातवें दिन आज रविवार को जिले भर में करीब 99 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। बताया गया कि भूमिपूजन और लोकार्पण के इन कार्यों को मिलाकर विकास पर्व के आठ दिनों में जिले में 10 निर्माण कार्य, जिसकी लागत 4 करोड़ और 15 निर्माण कार्य लागत 3-51 करोड़ का भूमिपूजन किया जा चुका है। इसी क्रम में आज विकास पर्व के आठवें दिन विकासखंड करंजिया में ग्राम पंचायत परसेल सेनगुड़ा बरबसपुर माल और बरनई में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उक्त भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, सियाराम साहू, दिलीप ताम्रकार, राजकुमार मोंगरे, लल्लू प्रसाद दुबे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।



