जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेश

नृत्य साधिका अरुक्षा नायक के “अरंगेत्रम” भरतनाट्यम ने दृश्को का मनमोहा

जबलपुर दर्पण – विनय सक्सेना (विधायक उ. म. क्षेत्र ) जगत बहादुर सिंह (महापौर जबलपुर) एवं डाक्टर राखी रॉय (भिलाई ) के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ रूप से पधारे अंतर्राष्ट्रीय मृदंगम आर्टिस्ट तंजुवर उपाधि प्राप्त श्री राममूर्ति केशवन (दिल्ली ) घटम आर्टिस्ट जी सूर्यनारायणन (रविंद्र भारती विश्वविधालय ) कोलकाता , वायलिन वादक राजेंद्र व्यास जी (भोपाल) ,शास्त्रीय गायक विनोद कुमार (नई दिल्ली ) ,बांसुरी वादक मुरलीधर नागराज (जबलपुर) के सानिध्य में एवं गुरु श्रीमती कामना नायक निर्देशन में अरुक्षा नायक ने प्रथम सत्र में भरतनाट्यम शैली में पुष्पांजलि , अलारिपु , जातिस्वरम , वर्णम , शब्दम की कला को बेमिसाल रूप से पेश किया। द्वितीय सत्र में पदम्, अष्टपदी , तिल्लाना , कीर्तनम एवं मंगलम की प्रस्तुति से समा बाँधा। उल्लेखनीय है की अरंगेत्रम की प्रस्तुति से पहले किसी भी भरतनाट्यम नृत्य साधिका को वर्षो की मेहनत एवं नृत्य तपस्या के बाद यह उपाधि मिलती है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध संचालनकर्ता श्री राजेश पाठक “प्रवीण” जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री शलभ नायक एवं अनुभव दुबे द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page