जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शालेय प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिले 200 रूपये दिन की डाईटप्रतिभावान खिलाड़ियों की क्षमता का सही आंकलन किया जाए

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेष जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन एवं जागरूक खेल संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि षिक्षा विभाग के अंतर्गत जो राज स्तरीय और राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं उसमें शासकीय और अषासकीय शालाओं के प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लेते हैं और अपनी पूरी शारीरिक क्षमता के साथ प्रदर्षन करके टीम गेम में मैच जीत कर या इंडिवजुअल खेल में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेष का नाम रोषन करते है उन प्रतिभावान स्कूली बच्चों (खिलाड़ियों) को सिर्फ 100 रूपये दिन के हिसाब से डाईट राषी दी जाती है जो की आज के इस मंहगाई और प्रतिस्र्पधा के दौर में पर्याप्त नहीं है इस कम राषि की वजह से इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रदर्षन में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से खिलाड़ियों, पालकों और प्रषिक्षकों में रोष व्याप्त है।संघ ने आगे बताया कि शालेय खेलकूद प्रतियोगिताओं में ये स्कूली छात्र अपनी पूरी शारीरिक क्षमता के साथ हिस्सा लेकर मध्य प्रदेष के लिए उच्च स्तर का प्रदषर्न करतें है परंतु शासन द्वारा इन्हे लम्बे समय से सिर्फ 100 रूपये दिन की डाईट (खुराक राषी) दी जाती है जो कि पर्याप्त नहीं है यदि यह राषि 200 रूपये दिन राज्य स्तरीय खेलों और 400 रूपये राष्ट्रस्तरीय खेलों के लिए दी जाये तो खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बड़ाने के लिए शासन का उचित कदम होगा।संघ के जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन, राकेष श्रीवास, राजकुमार यादव, दिनेष गौंड़, हेमन्त ठाकरे, राजेन्द्र सिंह, धनराज पिल्ले, शषि रमन स्वामी, शाहरूख जाफरी, तेजभान सिंह, मधुमिता हाजरा, पूनम कुंड्डे, कादिर अहमद, कुलदीप सिंह, सपन जाट, तेजभान सिंह, अषोक राय, अजय मिश्रा, मनोज परते, आदि ने आयुक्त षिक्षा विभाग से मांग की है कि शालेय प्रतिभावान खिलाड़ियों की डाईट राषि 200रू / 400रू क्रमषः राज्य स्तरीय और राष्ट्रस्तरीय खेलों के लिए दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page