कौशल विकास के स्टोनोग्राफरों को नहीं मिल रहा समयमान वेतनमान

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राॅबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कौशल विकास संचालनालय मध्य प्रदेश के अन्तर्गत कार्यरत ऐसे स्टेनोग्राफर जो स्टेनोटायपिस्ट से पदोन्नत हुए है, अब तक समयमान वेतनमान से वंचित है। बिना समयमान वेतनमान एवं बिना पदोन्नति प्राप्त किये ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे इन्हे लगातार आर्थिक क्षति एवं मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है जबकि शासन की नीति के अनुसार प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान दिए जाने के स्पष्ट आदेष हैं। परंतु स्टेनोटायपिस्ट से पदोन्नत स्टेनोग्राफरों को समयमान वेतनमान नहीं मिल रहा है जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
संघ ने आगे बताया कि जिस प्रकार मंत्रालयीन स्टेनोटायपिस्टों को मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग के आदेश क्रमांक 11-11/2013/नियम/चार दिनांक 24 सितम्बर 2013 द्वारा पृथक से जारी आदेश अनुसार समयमान वेतनमान दिया जा रहा है उसी प्रकार कौशल विकास संचालनालय के अन्तर्गत पदस्थ स्टेनोटायपिस्ट से पदोन्नत स्टेनोग्राफरों को भी समयमान वेतनमान प्रदान किया जाना चाहिए।
संघ के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, हेमन्त ठाकरे, राजू डहेरिया, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, गुडविन चाल्र्स, एस.बी.रजक, रऊफ खान, क्रिस्टोफर नरोना, राजेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, विनय रामजे, डी.आर.बेलवंषी, नीलेष खरे, फिलिप अन्थोनी, अनूप डाहट, संदीप दुबे, योगेष ठाकरे, अषोक परस्ते, महेन्द्र प्रधान, मनोहर विश्वकर्मा, राॅबर्ट फ्रांसिस, अनूप सिंह मरकाम, वीरेन्द्र श्रीवास, मुन्नालाल कतिया, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, राजेष सहारिया, चैतन्य कुशरे, आषीश कोरी आदि ने मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग से मांग की है कि कौशल विकास के स्टेनोग्राफरों हेतु समयमान वेतनमान के प्रथक से आदेश शीघ्र जारी किये जांए।



