Uncategorised

स्पर्श पर्ल जबलपुर में फॉसेट् बाजार का नेतृत्व करेगा


जबलपुर दर्पण । भारत में 7.8 प्रतिशत सीएजीआर दर्ज करते हुए फॉसेट् बाजार का आकार 2027 तक 59.2 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है फॉसेट् मुख्य रूप से रसोई और बाथरूम में उपयोग किये जाते है ये नलसाजी प्रणाली का अभिन्न अंग हैं और पानी के प्रवाह को नियंत्रित करते हैं आजकल बाथरूम और किचन सेगमेंट में सबसे तेज वृद्धि देखी जा रही है मॉड्यूलर बाथरूम और किचन के बढ़ते चलन के कारण लोग उन्नत और परिष्कृत इनबिल्ट उपकरणों का विकल्प चुन रहे हैं इस तरह की विभिन्न प्रकार की उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए, पर्ल प्रिसिशन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, के प्रमुख ब्रांड स्पर्श पर्ल, जबलपुर में सबसे बड़े वितरक गोविन्द ट्रेडर्स के साथ आक्रामक रूप से काम कर रहा है।
पर्ल प्रिसिशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री नरेश कुमार गर्ग ने कहा बाजार पहले से कहीं अधिक शिक्षित हो गया है और डिजाइन नवाचार के लिए बहुत अधिक जोर दिया जा रहा है जहां हमारी मूल ताकत निहित है हम जबलपुर में अपने ब्रांड के लिए बहुत गति देखते हैं ग्राहक विभिन्न प्रकार के डिजाइन चाहते हैं क्योंकि आवासीय अपार्टमेंट का नया निर्माण वाणिज्यिक स्थानों में विकास घरों का नवीनीकरण और पुराने नलों को बदलना मांग में वृद्धि के प्रमुख कारण हैं।
ब्रांड के पास उत्पादों की सुरुचिपूर्ण और किफायती रेंज है जिसमे सिस्टर्न सीट कवर कैबिनेट पी-टी-एम-टी टेप्स कनेक्शन पाइप्स, किचन सिंक बाथरूम एक्सेसरीज, जैसे हेल्थ फॉसेट सोप डिस्पेंसर आदि विभिन्न शैलियों, रंगों और परिष्करण की विस्तृत श्रृंखला में उपलब्ध हैं। हाल ही में कंपनी ने फ्लोशील्ड पाइप्स और फिटिंग्स के माध्यम से पाइप निर्माण में भी प्रवेश किया है। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का एक आदर्श संयोजन, स्पर्श पर्ल उत्पादों को स्थायित्व के लिए कठोर परीक्षण किया गया है और गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रदर्शन के साथ इसकी पहचान की गई है। कंपनी का पैन इंडिया नेटवर्क उत्तर से दक्षिण और उत्तर पूर्व से पश्चिम तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page