एंबुलेंस चालाक की लापरवाही से हुई महिला की मौत

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी गांव में एक महिला की जान एंबुलेंस चालक की लापरवाही से चली गई। बताया गया कि कल गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे स्वार्गीय बूंदा भाई पति तोषल सिंह राठौर उम्र लगभग 60 वर्ष कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मदद के लिए एंबुलेंस को फोन लगाया गया। बताया गया कि मौके पर तो एंबुलेंस पहुंच गया, लेकिन पीड़ित के घर तक एंबुलेंस चालक वाहन ना जाने की जिद पर अड़ गया। गौरतलब है कि परिजनों के साथ काफी बहस व मदद की गुहार के बाद भी वाहन चालक पीड़ित के घर तक ना जाकर लगभग 50 मीटर दूर ही वाहन को खड़ा कर रखा। परिजनों की माने तो पीड़ित महिला की तबीयत खराब होने के चलते लाने ले जाने में परेशानी हो रही थी। मामले को लेकर वाहन चालक व परिजन के बीच काफी देर तक बात चल ही रही थी कि कुछ समय बाद ही तड़पती महिला ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जहां देर शाम महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले को लेकर एंबुलेंस के चालक पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जनता की सेवा के लिए तत्परता दिखाने वाले वाहन चालक में मानवता हीन की भावना कहां से आ रही। परिजनों ने जांच करा कर जिम्मेदार एम्बुलेंस वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।



