लंबे समय से चल रहा ठिकाना, कमिशन खोरी के लग रहे आरोप

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में भी अवैध सट्टे का काला कारोबार अपने पैर पसारता जा रहा है, जहां अधिकांश लोग अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई एक के 90 बनाने के चक्कर में लूटा रहे हैं। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में सट्टा के अवैध काला कारोबार करने व सटोरियों का एक बहुत बड़ा जनसमूह है। गौरतलब है कि सैकड़ों लोग लगातार सक्रिय होकर हर दिन पैसे की लालच में सट्टा लगा रहे हैं। काफी समय से हो रहे सट्टे के संचालन पर विभागीय अमले पर कमीशन खोरी के आरोप भी लग रहे हैं। आरोपों के अनुसार जगह जगह सट्टा खिलाने के ठिकाने बने हुए हैं, जहां हर महीने मोटी कमीशन विभागीय अधिकारियों को दी जा रही है। कमीशन खोरी के चलते लंबे समय बाद भी सटोरियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती, जिससे हर दिन सट्टे का काला कारोबार अपना पैर पसारता जा रहा है। मामले को लेकर कल गुरुवार को कलेक्ट्रेट तिराहा के आसपास छापामार कार्यवाही करते हुए एसडीओपी रवि प्रकाश कोल ने कार्यवाही कर सटोरियों को धर दबोचा है। बताया गया कि जिन्हें पूछताछ के जिन्हें पकड़कर थाने लाई गई, जहां आगे की कार्यवाही जारी रही। गुरुवार को शाम लगभग तीन बजे हुई कार्रवाई के बाद सटोरियों में देर शाम तक हड़कंप की स्थिति देखी गई।



