डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिंडोरी के कोदो कुटकी से निर्मित उत्पादों का राष्ट्रपति श्रीमती मूर्मू ने किया अवलोकन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद श्रीमती मूर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बताया गया कि पिछले दिनों 15 नवंबर को जनजातीय सम्मेलन मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में आयोजित कि गई, जहां प्रदेश भर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे। गौरतलब है कि जनजातीय सम्मेलन के दौरान डिंडौरी जिले के कोदो कुटकी से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जहां राष्ट्रपति श्रीमती मूर्मू ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने जिले के उत्पादन कोदो कुटकी से निर्मित वस्तु महामहिम राष्ट्रपति को भेंट स्वरूप प्रदान की गई। अवलोकन कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page