डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख मप्र शासन के ट्रांसफर आदेश आते ही पटवारी संघ की हड़ताल खत्म

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश शासन के द्वारा पिछले दिनों 13 नवंबर को प्रदेश भर में सैकड़ों की संख्या में कार्यरत पटवारीयों के तबादले सूची जारी की गई है, जहां एक स्थान से दूसरे स्थान पर पटवारीयों के तबादले किए गए हैं। गौरतलब है कि इन्हीं दिनों पटवारी संघ शहपुरा एसडीएम पर मानसिक प्रताड़ना, शोषण सहित अन्य का आरोप लगाकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बेनर तले जिले भर के पटवारी लगभग एक सप्ताह से हड़ताल पर बैठे हुए थे। बताया गया कि प्रदेश भर में पटवारियों के ट्रांसफर आदेश आते ही मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। बकायदा संगठन ने एक लेटर जारी करते हुए अपनी हड़ताल को वापस लेने का निर्णय लिया है, शहपुरा प्रवास पर प्रतिनिधियों के द्वारा परिचर्चा के बाद मिली आश्वासन को पटवारी संघ ने संतुष्टी पूर्ण बताया है। लेकिन कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश शासन भोपाल के ट्रांसफर आदेश आते ही पटवारी संघ की हड़ताल खत्म होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page