जबलपुर दर्पणप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा की सरकारों ने लोगों का जीवन स्तर बदला है:- राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण । आज देश के पास इतना मजबूत नेतृत्व है कि प्रत्येक देशवासी को ऐसे नेतृत्व पर गर्व की अनुभूति होती है देश की मोदी सरकार ने लोगो को मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ति हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की और उन्हें धरातल तक पहुंचाने का काम भी तेजी से हुआ इसी तरह मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग की चिंता करते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई इसका अर्थ यही है कि भाजपा की सरकारों ने लोगों का जीवन स्तर बदला है जिसके कारण आज प्रत्येक नागरिक तेजी से समृद्ध हो रहा है यह बात लोकसभा मुख्य सचेतक सांसद श्री राकेश सिंह ने भाजपा की जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कहीं।

सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि हमने जनता की सेवा हेतु अनेकों योजनाएं संचालित की हैं जिन को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को करना है हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व 24 घंटे में से 18- 19 घंटे काम करता है जिसके कारण पार्टी इतनी मजबूत स्थिति में है क्योंकि मेहनत से ही जीत संभव है, हम लगातार यदि मेहनत करेंगे तभी आगामी चुनावों में हमें जीत हासिल हो सकती है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों से संपर्क करना है उन्हे योजनाओं के विषय में जानकारी देना है लाभार्थियों से मिलना है ताकि हम प्रत्येक विधानसभा सीट पर विजय हासिल करें और एक एक सीट जीतने से ही सरकार बनती है प्रत्येक कार्यकर्ता को अब पूरी शक्ति से संगठन के कार्य में जुटना है।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी जीत हमारे कार्यकर्ताओं की वजह से होती है क्योंकि भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की शक्ति है आज हमारा संगठन देश में सबसे मजबूत संगठन माना जाता है और आप सब की ताकत से पूरे मध्यप्रदेश में जबलपुर को सबसे मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है इसलिए अब आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लग जाएं ताकि पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश में बन सके।

भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति संपन्न होने के पश्चात आज जबलपुर में जिला कार्य समिति का आयोजन किया गया है जिसमें पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना तैयार की गई है आगामी 29 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय नेतृत्व के आव्हान पर 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान का बृहत कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के द्वारकीय जाना है जिसमे प्रतिदिन कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता आमजन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करेंगे साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी आमजनों तक पहुंचाएंगे।

जिला कार्यसमिति को बैठक में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन,पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले स्वाति गोडबोले, जितेंद्र पाटीदार, आनंद बरनार्ड, जीएस ठाकुर, अरविंद पाठक, एसके मुद्दीन, रिंकू बिज, कमलेश अग्रवाल मंचासीन थे।
जिला कार्यसमिति का संचालन उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, कैलाश साहू, रोहित जैन, हर्षित सिंघई, अंजू भार्गव , तृष्ना चटर्जी के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page