जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनता के आशीर्वाद से पश्चिम विधानसभा में होगा शाश्वत विकास : राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संसदीय क्षेत्र की तरह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शाश्वत विकास होगा इसके लिए जनता अपना आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को दे रही है, यह बात पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने ग्वारीघाट वार्ड के जनसंपर्क के दौरान कही।भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने ग्वारीघाट वार्ड की जनता से आर्शीवाद लेते हुए कहा हम सौभाग्यशाली है कि माँ नर्मदा के तट के पश्चिमी घाट के किनारे हमे रहने का अवसर मिला और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तो माँ नर्मदा के दो प्रमुख तीर्थ ग्वारीघाट और तिलवाराघाट दोनों आते है माँ के तट को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के साथ ही जबलपुर की पश्चिम विधानसभा में पर्यटन स्थलों का विकास होगा। मैं मानता हूं कि पश्चिम क्षेत्र में विकास की अनेको संभावनाएं है और आपके आशीर्वाद से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को मप्र का सुंदर और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाने का प्रयास करूंगा।

भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क की शुरुआत में ग्वारीघाट में माँ नर्मदा के पूजन किया इसके उपरांत वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ ग्वारीघाट थाने के सामने से बर्मन मोहल्ला, अवस्थी मोहल्ला , बेन मोहल्ला, झंडा चौक, पुरानी बस्ती रेतनाका, अवधपुरी कॉलोनी, दुबे बाड़ा, नर्मदा नगर, भीम नगर, बागड़ा दफाई, बावली लाइन पुरानी पीपी कॉलोनी में जनसंपर्क किया।ग्वारीघाट वार्ड के जनसंपर्क में राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, रजनीश यादव,कौशल सूरी, पार्षद शारदा कुशवाहा, मनीष दुबे, अमर मिश्रा, अखिलेश तिवारी, रामानुज तिवारी, शिवा चौधरी, दीपक यादव, राजेश पटेल, मालती चौधरी, काके आंनद, जय चक्रवर्ती, शरद गुप्ता, सुनील शर्मा के साथ वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page