जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हनुमान जी की रसोई संस्था ने किया गमछे एवं भोजन का वितरण

जबलपुर दर्पण नप। मंगलवार हनुमान जी की रसोई संस्था ने संस्था परिसर से शुरू घंटाघर चौक,तुलाराम चौक,विक्टोरिया रोड़ आदि जगहों पर जरूरतमंदों एवं राहगीरों,दिव्यांगों एवं रिक्शा चालकों,महिलाओं को पुलाव एवं गमछों का वितरण किया सेवा की। संस्था के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। हनुमान जी की रसोई संस्था की पार्वती दुबे,वर्षा मरावी,प्रियंका,विवेक दुबे,रजनी तिवारी,संदीप, मुस्तफा,कालू गुप्ता,राजेश दुबे , प्रदीप तिवारी,दीपांकर,कल्पेश कौशल्या मरावी,दीक्षा,श्रुति आदि उपस्थित रहे।



