जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मनीष सिसोदिया को दबोचकर ले जा रहे कोर्ट केजरीवाल ने पूछा- क्या ऊपर से कहा गया है

जबलपुर दर्पण । दिल्ली की शराब नीति में घोटाले के मामले में गिरफ्तार पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक बढ़ा दी है. इसी बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सिसोदिया का एक वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा, क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?
आतिशी ने मनीष सिसोदिया का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी उनके गले में हाथ डालकर दबोचकर ले जाते दिख रहा है. इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाना साधा और पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page