जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का डुमना विमानतल पर हुआ आगमन

जबलपुर दर्पण । भोपाल से उमरिया जा रहे राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज जबलपुर के डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया । राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर लगभग 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना पहुँचे थे । विमानतल पर कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने हेलीकॉप्टर द्वारा उमरिया प्रस्थान किया । भोपाल से डुमना आगमन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक श्री अजय विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बरकड़े, श्री प्रभात साहू, श्री अखिलेश जैन, श्री आशीष दुबे, श्री कमलेश अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी भी विमानतल पर मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page