जिला तैराकी प्रतियोगिता में 50 मेडल प्राप्त किए

जबलपुर दर्पण । 44 वी जिला तैराकी प्रतियोगिता का समापन हुआ, तैराकी संघ के तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग नब्बे तैराकों ने भाग लिया जिसमे वरुण स्विमिंग एकेडमी के मात्र 10 तैराकों ने ही लगभग 50 मेडल्स झटक लिए एकेडमी के तैराको ने अलग-अलग वर्गों में नये कीर्तिमान स्थापित किए, जिसमें एकेडमी की अंतर्राष्ट्रीय तैराक मानवी श्रीवास्तव ने ग्रुप वन एवं सीनियर ग्रुप में 10 गोल्ड मेडल प्राप्त कर चैंपियनशिप प्राप्त की वहीं कबीर बलहरा ने ग्रुप टू में 4 गोल्ड एवं सीनियर ग्रुप में तीन गोल्ड एवं 2 सिल्वर प्राप्त कर चैंपियनशिप प्राप्त की समरथ खरे ने 5 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मेडल प्राप्त किए, अंगद कपूर ने दो गोल्ड 2 सिल्वर मेडल, प्रगति पिपलोदिया गोल्ड 2 तीन सिल्वर, सौरभ पटेल ने तीन गोल्ड 2 सिल्वर अनाया राव ने दो गोल्ड एक सिल्वर मेडल, हरलव सिंह ने 2 गोल्ड 2 सिल्वर मेडल एवं 6 वर्षीय अयान अभिलाष ने दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।
अनुष्का साहनी ने शानदार प्रदर्शन कर सबको अचंभित कर दिया छात्र-छात्राओं की इस अद्भुत उपलब्धि पर नगर निगम महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत कर एकेडमी के कोच पंकज स्वामी की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी, और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया, ज्ञात हो कि महापौर जी के प्रयासों से ही तैराकों को विशेष रूप से तरणताल स्विमिंग पूल में तैराकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, यह सभी तैराक आगामी राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता नीमच में दिनांक 1 जून से 4 जून तक भाग लेंगेतैरको की इस अद्भुत सफलता पर कर्नल रूपिंदर सिंह,डाक्टर सौरभ खरे,एडवोकेट राजेश्वर राव, डॉक्टर अनुपम साहनी, अनिल पटेल,अयान अभिलाष, अरुण अघुवंशी, हेमंत श्रीवास्तव ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी ।



