जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सत्यानंद विहार कालोनी के रहवासी नाली निकासी बंद होने एवं सीवर लाईन से परेशान

जबलपुर दर्पण । रामपुर स्थित सत्यानंद विहार कालोनी के रहवासियों ने बताया कि उपरोक्त समस्या के निराकरण हेतु हमने नगर निगम जनसुनवाई एवं निगम आयुक्त को कालोनियों वासियों ने सामूहिक शिकायत पत्र देकर उनसे चर्चा कर समस्या से निदान पाने का आग्रह किया, लेकिन अभी तक कोई इसका निराकरण नहीं हुआ है, जिससे की कालोनी वासियों में आक्रोश व्याप्त है। कालोनी वासियों ने बताया कि अगर हमारी समस्या जल्द से जल्द निराकरण नहीं हुआ तो क्षेत्रीय पार्षद के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। प्रकरण के तारतम्य में मूलभूत समस्या यह है कि लगभग कालोनी के रहवासी, 25 से 30 मकानों की सीवर लाईन नाली निकासी पूर्णत: बंद है और निराकरण हेतु सामूहिक हस्ताक्षर आवेदन दिए । लगभग 1 माह व्यतीत हो चुका है। इलियास खान एवं संतोष सिरपुरकर के मकान के पीछे कालोनी निवासी 25 मकानों का सैप्टिक टैंक का गंदा पानी लगातार प्रतिदिन जमा रहने के फलस्वरुप उनके मकान को गंदे पानी के रिसाव से शत प्रतिशत क्षति पहुंच रही है । घर के अंदर शीत भी बैठ रही है। घर के अंदर रखा सामान भी प्रतिदिन खराब होता जा रहा है एवं उनके परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। कालोनी वासियों ने जो कि पीछे से दीवार उठा ली गई है, जिससे कि पानी की निकासी पूर्णत: बंद हो गई है । इस अवसर पर श्रीकांत काले,इलियास खान,संतोष शिरपुरकर,भारत रजक,ओंकार विश्वकर्मा, बतुन बी, श्रीमती शर्मा,अतुल देशपांडे, पी एस राजपूत,राजेंद्र यादव,परवेज आलम आदि कॉलोनी वासी मौजूद रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page