आत्मा की असीम सम्पदा को अनुभव कराता है ध्यान, योग, मुद्रा प्राणायाम

जबलपुर दर्पण सिहोरा कुम्ही सतधारा
सिहोरा तहसील कूम्ही सतधारा हनुमान टेकड़ी के प्रसिद्ध स्थान हनुमान मंदिर परिसर में राम चंद्र मिशन हार्डफुलशन सेंटर एवं मध्यप्रदेश जन अभियान एवं एकात्मक अभियान के द्वारा ब्रिगेडियर आर एस सरोटा, सिस्टर इंदु सिंह, सेक्टर प्रभारी कोमल श्रीवास, योगाचार्य रमेश बर्मन के द्वारा तीन दिवस ध्यान, मुद्रा, प्राणायाम, योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे से 8:30 बजे के बीच योगासन प्राणायाम का अभ्यास 50 लोगों को कराया गया। योग करने से लोगों का तनाव से मुक्ति, संतुलित जीवन, मानसिक शांति एवं स्थिरता, सकारात्मक परिवर्तन, सहनशीलता का विकास, आत्म नियंत्रण, जीवन जीने की कला, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और जीवन शांति का अनुभव होता है। इस कार्यक्रम में अबतक जनपद सदस्य सुषमा हरप्रसाद राय, देवेंद्र जैन, सुनील जैन, गजेंद्र दीक्षित,अशोक कुमार पांडे, सदन सोनी, रामसेवक यादव, पंचम सोनी, मनीष व्यवहार, सुजीत मिश्रा, अंजनी मिश्रा, वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मनोज दहिया, प्रवीण दीक्षित, अंजीव राय, महेश बर्मन,मोनू बर्मन, सहित 50 लोगों की उपस्थिति रही।



