अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

5 हजार रूपये का ईनामी:अवैध शराब कारोबारी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। सिविल लाईन थाने से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच एवं थाने की टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त 3 माह से फरार 5 हजार रूपये के ईनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में यह है पूरा मामला सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिव शक्ति मंदिर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सुरजीत सिंह जग्गी उर्फ गोलू उर्फ शूटर के घर पर दबिश दी गई थी जहा पुलिस टीम को 230 पेटी अंग्रेजी गोवा एवं बाम्बे स्पेशल शराब कीमती 15 लाख रूपये की पकड़ी गयी थी आरोपी घटना स्थल से भागने में कामयाब हो गए थे। आरोपियेां के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गयी।सुरजीत सिंह जग्गी को पकड़ लिया गया था, कृष्णा उर्फ राहुल गुप्ता घटना दिनॉक से ही फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी। मुखबिर की सूचना पर फरार ईनामी आरोपी कृष्णा उर्फ राहुल गुप्ता को मालगोदाम के पास प्लेटफार्म न. 6 के बाहर से पकड़ कर प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page