खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दीपावली के शुभ अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। दीपावली के शुभ अवसर पर जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री शर्मा के साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ अपूर्वा शर्मा के साथ दोपहर में आश्रम पहुँचे श्री शर्मा ने वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें उपहार के तौर पर कुर्ता – पजामा एवं साड़ियां भेंट की इसके साथ ही मिठाईया भेंट कर दीपावली की खुशिया बाटी, दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्धाश्रम की महिला अंतःवासियों द्वारा भजन प्रस्तुत किये गये । कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आशीष दीक्षित भी मौजूद थे ।



