Uncategorised

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा पूर्व तैयारी प्रशिक्षण प्रारंभ

जबलपुर दर्पण । महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत ”प्रतियोगी परीक्षा पूर्व तैयारी प्रशिक्षण“ का उदद्याटन करते हुये, मुख्य अतिथि डॉ. लीला भलावी, अतिरिक्त संचालक, जबलपुर संभाग ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों को जुनून एवं निरतंरता के साथ करनी चाहिये, क्योंकि आपकी प्रतियोगिता स्वंय आपसे है अपनी क्षमता को पहचाने। जिस दिन आपके मन में यह भाव आ जायेगा उस दिन आप अपनी मंजिल को प्राप्त कर लेगें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, कुलसचिव, सांची बौद्ध – भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय, रायसेन ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों के कॅरियर को दिशा देगें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज विषय विशेषज्ञ के रुप में उपस्थित सुश्री शैलजा सुल्लेरे ने विद्यार्थियों को सी.व्ही. एवं टाइम मैनजमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि परीक्षा में समय प्रबंधन का विशेष महत्व होता है। समय साध्य अध्ययन द्वारा परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि योजना के अंतर्गत रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण ”प्रतियोगी परीक्षा पूर्व तैयारी प्रशिक्षण“ महाविद्यालय में प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण में दिनांक 05/06/2023 को दिल्ली से पधार रहे विषय विशेषज्ञ श्री जीतेन्द्र तिवारी द्वारा विद्यार्थियों को आईएएस/पीएससी/यूपीपीएससी की तैयारी कैसे करें एवं उसमें हम चयन किस प्रकार प्राप्त कर सकें इस हेतु विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेगें। दिनांक 05/06/2023 को प्रातः 09 बजे से हिंदी विभाग में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु जबलपुर जिले के इच्छुक विद्यार्थी इसमें समय सीमा पर उपस्थित होकर सहभागिता कर सकते है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. शिवचंद्र वल्के, डॉ. विजेन्द्र विश्वकर्मा के साथ महाविद्यालय के लगभग 35 विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page