वरुण एकेडमी ने नीमच में जीते 25 पदक

जबलपुर दर्पण । 51वी राज्यस्तरीय ओपन स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 मई से 4 मई को मध्य प्रदेश तैराकी संघ के तत्वाधान में नीमच में संपन्न हुआ जिसमें वरुण स्विमिंग एकेडमी की तैराको ने अलग अलग वर्गो में कुल 25 पदक प्राप्त किए अंतरराष्ट्रीय तैराक मानवी श्रीवास्तव ने एक बार फिर चार स्वर्ण चार रजत,तीन कांस्य पदक के साथ साथ व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी प्राप्त की, वहीं संस्कारधानी के उदयीमान तैराक कबीर बलहारा ने ब्रेस्ट स्ट्रोक में दो स्वर्ण दो रजत पदक, कोपल राय ने चार स्वर्ण एक सिल्वर पदक, ओशीन नामदेव ने एक कांस्य पदक, रिले रेस में चार कांस्य पदक प्राप्त किया वहीं अंगद कपूर, शौर्य पटेल,प्रगति पिपलोदिया, अनाया राव, हरलव सिंह, ऋषिक तिवारी, ने तैराकी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, एकेडमी की इस अभूतपूर्व सफलता पर तैराकों के प्रेणना स्रोत माननीय महापौर जगत बहादुर जी ने सभी तैराको और प्रशिक्षक पंकज स्वामी को बधाई देते हुए, भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिय हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया ।



