जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ब्लैकमेल से परेशान होकर 20 वर्षिय युवती ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

आरोपी चंद घंटों में सीधी में पकड़ा गया

जबलपुर दर्पण। थाना संजीवनी नगर में सोमवार को 20 वर्षिय युवती द्वारा गंगा नगर मे फांसी लगा लेने की सूचना पर पहुॅंची पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि 20 वर्षिय युवती अपने माता पिता के साथ गंगा नगर कॉलोनी में किराए के कमरे में रहकर बी.ए सेकंड ईयर की पढ रही थी, जिसके पिता राजमिस्त्री का कार्य करते थे एवं परिवार मूल रूप से जिला सिवनी गांव धूमा के रहने वाले है।दिनांक 04/06/23 को 20 वर्षिय युवती के माता पिता अपने रिश्तेदारी में गए थे जिन्होंने सोमवार को सुबह 7.30 बजे वापस लौटकर आने पर देखा कि गेट अंदर से लगा है कई बार खटखटाने पर भी न खोलने पर जब घरवालों ने स्लाइडिंग विंडो से देखा तो 20 वर्षिय बेटी ने सीलिंग फैन से दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी । सूचना पर पहुंची एफएसएल टीम की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान जब मृतिका के परिजनों एवं दोस्तो से पूछताछ की तो यह सामने आया की मृतिका की दोस्ती किसी राजन नाम के लड़के से थी, मृतिका इस लड़के से पिछले लगभग 1 साल से इंस्टाग्राम पर बातचीत भी करती थी और यह लोग कई बार मिला भी करते थे कुछ समय बाद जब दोनों के संबंध बिगड़ने लगे तो राजन मृतिका को इंस्टाग्राम के माध्यम से ब्लैकमेल एवं परेशान करने लगा ।
मृतिका के दोस्तो के कथन ,एवं मृतिका के मोबाईल पर मिले कुछ इंस्टाग्राम चैट, तथा मृतिका के दोस्त के मोबाइल से मिली ऑडियो क्लिप मिली ।सम्पूर्ण जांच पर राजन के विरुध्द धारा 354(सी),306, 386 ताहि ,3(2)(ट), एससी/एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री टी.के. विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल पतासाजी कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर के मार्ग निेर्देशन में आरोपी राजन की तलाश पतासाजी हेतु चार टीमें थाना संजीवनी नगर एवं क्राइम ब्रांच की गठित कर लगायी गयी।चारो टीमों के द्वारा पतासाजी कर दबिश देते हुये आरोपी राजन उम्र 22 वर्ष जो कि मूलतः रीवा के कर्चुनिया बरहदि का रहने वाला है पकड़े जाने के डर से रीवा से भागकर जिला सीधी के सिहावल पहुंचा था एवं वहा से भी किसी अन्य जगह भागने की तैयारी में था को जिला सीधी के सिहावल में पकडा जाकर थाना संजीवनी नगर लाया गया जिसे प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर शुक्रवार को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। पकडा गया आरोपी राजन 11वीं तक पढा है, वर्तमान में रीवा में खुद का गन्ने के रस का ठेला लगाता था।उल्लेखनीय भूमिका:- आरोपी को सरगर्मी से तलाश कर चंद घंटो में पकडने मे थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री के.के. ब्रम्हे के नेतृत्व में उप निरीक्षक सचिन वर्मा, उप निरीक्षक स्वाति शर्मा, सहायक उप निरीक्षक डी.एस. नर्ते, प्रधान आरक्षक शारदा त्रिपाठी, आरक्षक आशुतोष, अनुज, राहुल, एवं क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक, प्रभात सिंह, आरक्षक जयप्रकाश तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक अभिषेक, अभिदीप की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page