अनंत काल तक जीवंत रहेंगी कविताएं

जबलपुर दर्पण। प्रसंग अंतरराष्ट्रीय मंच के तत्वावधान में कवयित्री डॉ विमला जैन की प्रमुख कविताओं एवं मुक्तकों का संग्रह अर्पण का लोकार्पण रानू रुही द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं कुमारी प्रियंका जैन, कुमारी देशना जैन, कुमारी आरची जैन के स्वागत नृत्य से प्रारंभ हुआमुख्य अतिथि आचार्य भगवत दुबे ने कहा कृतिकार ने कविताओं को बहुत ही प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया है सारस्वत अतिथि के रूप में मोहन शशि ने कृति की समस्त कविताएं शिक्षा और संस्कृति से अवगत कराती हैंअध्यक्ष की आसंदी से डॉक्टर कृष्णकांत चतुर्वेदी ने कहा श्रीमती विमला जैन की कविताएं सहज सरल और पठनीय है जो सीधे पाठकों के दिल में उतरकर अनंत काल तक जीवंत रहेगी कवितायें और आत्मसात करने के लिए प्रेरित करती रहेगी विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद्र जैन, सत्येंद्र जुग्गू , मनोज जैन विजयलक्ष्मी जैन, डॉ कुसुम जैन, निशा चौधरी, ने अर्पण काव्य संग्रह के लोकार्पण पर अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की समारोह में श्रीमती अर्चना मलैया ने मंगल भाव प्रकट किए तथा संचालन करते हुए इंजी.
विनोद नयन ने संपूर्ण आयोजन पर प्रकाश डालाअतिथियों का स्वागत मनोज जैन, संजय जैन, मनीषा जैन, आरती जैन, प्रीति सिंघई, रानी जैन, मणि डायमंड, रुचि जैन, मंजूषा जैन, कल्पना जैन, मृदुला जैन, रीता चौधरी, सुनीता मैक्स, मंजू जैन, सविता जैन, नीलम जैन, सुनीता सिंघई मंजू लता चौधरी, मेघा जैन द्वारा किया गया* सहयोगी संस्थान अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की ओर से इंजी.सेठ संजय जैन, आरती जैन, क्रिस्टल जैननगर के साहित्यकारों में*
डॉ अनिल कोरी, विनीता विधि, सुशील श्रीवास्तव, सुभाष शलभ, मनोहर आकाश, मीना भट्ट,डा सलमा जमाल, लता गुप्ता, रजिया आशी, रजनी कोठारी, राजीव गुप्ता, मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी, इंजी.जी. व्हीअग्रवाल, द्वारका गुप्त, पुरुषोत्तम भट्ट,डा. छाया सिंहएवं प्रसंग परिवार से डा. रानू रुही,डॉ मकबूल अली, बसंत शर्मादुर्गा सिंह पटेल, राजेश लखेरा आदि उपस्थित रहे संचालन प्रसंग समूह के संस्थापक इंजी. विनोद नयन ने किया तथाआभार प्रदर्शन श्रीमती मनीषा जैन द्वारा किया गया



