पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड एवं अधिकारियों की बैठक

जबलपुर दर्पण। 10 जून 2023 को मान्नीय मुख्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान जी का जबलपुर आगमन एवं गैरिसन ग्राउंड में कार्यक्रम प्रस्तावित है।प्रस्तावित आगमन एवं कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आज शुक्रवार को शाम पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों की बैठक ली गयी ।बैठक में कार्यक्रम स्थल गैरिसन ग्राउड एवं अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों से चर्चा करते हुये की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमति प्रियंका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय / नगर पुलिस अधीक्षक कैट श्री तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर, एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा मरावी, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुशील चौहान उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बेैठक के पूर्व आज शाम 4 बजे व्यवस्था मे लगे सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों ने कार्य्रक्रम स्थल गैरिसन ग्राउंड पहुंचकर अपने ड्यूटी स्थल को देखा तथा व्यवस्था सम्बंधी रिहर्सल की ।



