जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेवा कार्यों के लिए हम हैं न फाउण्डेशन हुआ सम्मानित

जबलपुर दर्पण। कदम संस्था के द्वारा विगत दिवस रानी दुर्गावती संग्रहालय भवरताल में कदम संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश व समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं के सदस्यों का सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया। इस दौरान हम हैं न फाउण्डेशन के प्रत्येक सदस्यों को कदम संस्था के द्वारा देश व समाज सेवा के क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कदम संस्था के संस्थापक योगेश गनोरे, समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा सहित अन्य समाजसेवियों की मौजूदगी में हम हैं न फाउण्डेशन के सदस्यों को रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों बच्चों की बेहतर शिक्षा, पर्यावरण के लिए जन जागरूकता, नर्मदा स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, आवारा मवेशियों की सेवा सहित अन्य कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान संजय पाटकर, रामबाबू विश्वकर्मा, दिव्यांशु विश्वकर्मा, रत्नेश राय, सागर साहू, विकाश खण्डेलवाल, जितेन्द्र श्रीपाल, अर्पित नामदेव, राम मिश्रा, सोनू वैद्य, आनंद सेन, प्रशस्त विश्वकर्मा सहित अन्य को प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page