गायत्री शक्तिपीठों पर शिव रुद्राभिषेक

जबलपुर दर्पण। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार में रुद्राभिषेक पूजन का कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर एवम् गायत्री तीर्थ, श्रीनाथ की तलैया मैं आयोजित किया जाता है। । इसी क्रम में तीसरे सोमवार को भी प्रातः 8.30 बजे से रुद्राभिषेक गायत्री तीर्थ श्रीनाथ की तलैया में एवम् दोपहर 3.00 बजे से गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर में पूजन प्रारंभ होगा। गायत्री परिवार के आचार्य श्री नारायण दुबे जी द्वारा बताया कि शिवत्व अर्थात लोक मंगल की कामना से श्रावण मास में किए जाने वाला अभिषेक अनंत गुना फलदाई होता है। शास्त्रों में शिव पूजन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के लाभकारी होना वर्णित है । देवों में देव महादेव स्वयं विष पान कर सभी के लिए अमृत प्रदान करने वाले अनादि ईश्वर हैं। सभी श्रद्धालु भाई- बहनों से अपील है की गायत्री शक्तिपीठ श्रीनाथ की तलैया तथा गायत्री शक्तिपीठ मनमोहन नगर में निर्धारित समय पर पधारकर पुण्य के भागीदार बने । श्रावण मास के आगामी सोमवार दिनाँक 5, 12 एवम 19 अगस्त को सपरिवार पधार कर भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करे। मनोज सेन।



