अखिल भारतीय अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक द्वारा छठवां राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ “आलोक” द्वारा छठवां राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह मध्य प्रदेश आलोक प्रदेश अधिवेशन दिनांक 17 एवं 18 जून 2023 को जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 2000 लोधी जाति के आलोक प्रतिनिधि राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं छात्र छात्राओं के पहुंचने की संभावना है| आलोक राष्ट्रीय महासचिव एसके गिरिया ने प्रेसवार्ता बताया कि अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ आलोक रजिस्टर्ड संस्था है जो गैर राजनीतिक संगठन है| जो लोधी समाज के चहुमुखी विकास के लिए सकारात्मक सृजनात्मक “छू लो आसमान किसने रोका है” शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नई युवा पीढ़ी एवं बच्चों को बहुआयामी सुविधाएं जैसे निशुल्क कोचिंग, निशुल्क हॉस्टल सुविधा, नवोदय, पीएससी, यूपीएससी, परीक्षाओं हेतु उचित मार्गदर्शन एवं मोटीवेटर उपलब्ध कराए जाते हैं| आलोक के प्रयास से लगातार वर्षों में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में लोधी जाति के सफल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है| इस आयोजन में 12 वीं एवं दसवीं परीक्षा में 90% से अधिक प्राप्तांक पाने वाले एवं नवनियुक्त तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा| मुख्य कार्यक्रम दिनांक 18 जून को मानस भवन जबलपुर में आयोजित है प्रेसवार्ता में आलोक राष्ट्रीय महासचिव एसके गिरिया, जिला अध्यक्ष सीताराम अध्यक्ष परामरदात्री समिति, दुर्गा सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामकुमार, प्रमोटर पूर्व अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र पटेल, महासचिव गोविंद लोधी, महिला सचिव सोनम लोधी, प्रकाश पटेल इत्यादि उपस्थित हुएI



