जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एशिया कप 5वीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में क्रीड़ा एवं कला एकेडमी यश सिंह ने जीता रजत

जबलपुर दर्पण । ताइक्वांडो काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा एशिया कप 5वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल इंडोर हॉल काठमांडू नेपाल में दिनांक 15जून से 17 जून 2023 तक किया गया जिसमें मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया की शाखा बिलहरी के ताइक्वांडो खिलाड़ी यश सिंह ने भारत देश का नेतृत्व कर आयु वर्ग केडेट्स व अंडर 51 वजन वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को हराकर रजत पदक अर्जित कर भारत देश गौरवान्वित करने में सफल रहे । यश सिंह वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव एवं शाखा ताइक्वांडो प्रशिक्षक जयराज चौधरी के मार्गदर्शन में क‌ष्णा होम्स बिलहरी जबलपुर (म.प्र.) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । ताइक्वांडो खिलाड़ी यश सिंह की इस उपलब्धि पर मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संरक्षक मिलन मुखर्जी अध्यक्ष प्रेमनगर बंगाली कालीबाड़ी समिति ,संरक्षक सुश्री मधु यादव अर्जुन अवार्डी पूर्व कप्तान अखिल भारतीय महिला हॉकी टीम, अध्यक्ष राजकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं प्रतिनिधि महापौर सदस्य नगर निगम जबलपुर, उपाध्यक्ष मिलिंद भालेकर मुख्य सम्पादक दैनिक सम्यक एक्सप्रेस समाचार पत्र ,कोषाध्यक्ष एम सुजेश नायडू समाजसेवी,संयुक्त सचिव झामसिंह तेकाम मार्शल आर्ट प्रशिक्षक, सहसचिव जयराज चौधरी मार्शल आर्ट प्रशिक्षक आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page