जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

जबलपुर दर्पण। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस के आह्वान पर जबलपुर में प्रदेश महासचिव रिज़वान अली कोटी एवं डब्बू ठाकुर के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई।यात्रा के दौरान एकता का संदेश देते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई” की वेशभूषा में “हम सब एक हैं” के बैनर लेकर चल रहे थे। कार्यक्रम के समापन पर “मोहब्बत की दुकान” लगाकर “शरबत ए मोहब्बत” का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर जगतबहादुर सिंह एवं विधायक विनय सक्सेना उपस्थित थे।विज्ञप्ति के माध्यम से संगठन के रिज़वान अली कोटी एवं डब्बू ठाकुर ने कहा है कि जिस तरह से राहुल गांधी जी ने पूरे देश मे भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आपसी भाईचारे और एकता का एक अनुपम उदाहरण पेश किया है वो अनुसरणीय है, उसी यात्रा के नक्शेकदम पर राहुल जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा आयोजित कर पुनः एकता का संदेश दिया गया है। साथ ही कार्यक्रम के समापन पर मोहब्बत की दुकान से लोगों एवं कार्यकर्ताओ को शरबत ऐ मोहब्बत भी पिलाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघु तिवारी, मज़हर उस्मानी, गुड्डू नबी, शिशिर नंहोरिया, शेख फारुख, श्रीकांत विश्वकर्मा, विजय रजक, सिद्धांत जैन, कपिल भोजक, परवेज़ अख़्तर, शाहनवाज अंसारी, आदेश चौबे, एजाज़ अंसारी, शफ़ी खान, फिज्जु खान, अन्द्रियास मसीह, ज़फर खान, लतीफ़ अंसारी, अंकित कोरी, सागर शुक्ला, अदनान अंसारी, अहसान अंसारी, वाज़िद क़ादरी, अमित सिंह बच्चा, नदीम राईन, रियाज़ खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page