महाकोशल चेम्बर की डायरेक्टर के साथ फर्नीचर क्लस्टर पर चर्चा हुई

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स में एमएसएमई के विकास निर्देशक डीसी साहू की उपस्थिति में जबलपुर फर्नीचर क्लस्टर निर्माण विषय पर बैठक आयोजित की गई जिसमे उपस्थित फर्नीचर निर्माताओ को क्लस्टर निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए शीघ्र ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना कर प्रशासन द्वारा प्रस्तावित भिटोली क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन में कामन फेसीलिटी सेण्टर एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलोपमेंट स्कीम के तहत केंद्र व राज्य शासन के प्रदान किये जाने वाली सुविधाओ एवं फंड आदि की जानकारी प्रदान की गई साथ ही केरल स्थित त्रिचूर में फर्नीचर क्लस्टर के चल रहे उद्योग को विजिट करने का भी सुझाव दिया गया। जिसके तहत केंद्र व राज्य शासन द्वारा क्लस्टर निर्माण के क्रम में कामन फेसीलिटी सेण्टर स्कीम के अंतर्गत जिसमे 50 प्रतिशत से अधिक माईक्रो यूनिट होंगी उनमे 10 प्रतिशत लागत क्लस्टर निर्माण करताओं को एवं शेष 90 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्रशासन द्वारा प्रदान किया जाता है इस हेतु इच्छुक क्लस्टर निर्माण करताओं के समूह द्वारा उद्यम आधार पंजीयन के साथ साथ कांसेप्ट लेटर तईयार कर तथा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट स्वीकृति हेतु मध्यप्रदेश उद्योग विभाग द्वारा अनुशंषित करा एमएसएमई मंत्रालय को प्रेषित किया जाता है। इस अवसर पर राजू शाह, प्रवीण अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह, जगदीप सिंह, किशोर केशरवानी, रमेश मोटवानी, भरत पटेल, विनोद,अपूर्व पटेल, पंकज पटेल, अंकुर अग्रवाल, भाविक पटेल, हरप्रीत सिंह, राकेश खत्री, कुशल पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, राजय, जय नायक आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।



