डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बिछिया में राजस्व विभाग की कार्यवाही पर खनिज माफिया हावी

शहपुरा/बिछिया-तहसील षहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया में गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम जिसमे राजस्व निरीक्षक व पटवारी शामिल थे के द्वारा ग्राम में बिना भंडारण स्वीकृति के स्थानीय खनिज माफिया के द्वारा रेत व गिट्टी का अवैध तरीके से भंडारण कर विक्रय किया जा रहा था साथ ही ग्राम में ही मुख्य सड़क के किनारे भी एक अन्य खनिज माफिया के द्वारा रेत व गिट्टी का भंडारण कर विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही की गई थी व मामले में प्रतिवेदन बना कर अग्रिम कार्यवाही हेतु तहसीलदार षहपुरा को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था परंतु कार्यवाही के बाद भी उपरोक्त खनिज माफियाओं के द्वारा षुक्रवार को जप्त खनिज को खुलेआम विक्रय किया जा रहा है जिससे जाहिर होता है कि राजस्व विभाग पर खनिज माफिया हावी है वहीँ मामले की जानकारी लगने के बाद खनिज निरीक्षक व पटवारी मौके पर पहुंचे है।
इनका कहना है-*
जप्त खनिज के उठाव की जानकारी लगी थी स्थल पर जाकर उठाव को रूकवाया गया है मामले मे कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन तहसीलदार ष्षहपुरा को दिया गया है। बलिराम साहू राजस्व निरीक्षक बिछिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page